मेरठ: जानी क्षेत्र में मदरसे के दो शिक्षकों ने नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ की, थाने में दी तहरीर
Meerut, Meerut | Nov 10, 2024 जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसे के 2 शिक्षकों द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग छात्रा परिजनों के साथ जानी थाने पर शिकायत लेकर पहुंची। पीड़िता ने मदरसे के दो इमामों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कहा कि शिक्षकों ने कमरे में ले जाकर उसका बुर्का उतरवाया। इसके बाद उसे गलत तरह से टच किया।