मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गांव में ही हो रहा है समस्याओं का समाधान - प्रभारी कलेक्टर
पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुरकुचा में आयोजित किया गया मुख्यंमत्री जन विश्वास शिविर
शिविर आयोजन से पूर्व प्रभारी कलेक्टर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियो ने ग्रामीण अंचलों का किया भ्रमण
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की मंशा के अनुरूप शासन की योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने एवं ग्रामीणों की समस्याओ के निराकरण के उददेश्य से आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पाली विकासखंड के ग्राम कुरकुचा में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह , पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी एवं अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने विभागीय समस्याओं को सुना तथा प्राप्त आवेदनों में आवश्यक कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गांव में ही लोगो की समस्याओं का समाधान हो रहा हैं । ग्रामीणों को अपनी छोटी छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय या अन्य कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े इस उददेश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है और आम जनता का शासन प्रशासन के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो रहा है। प्रभारी कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनोें में समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर कुरकुचा में शासकीय भवन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की ग्रामीणों की मंाग पर प्रभारी कलेक्टर ने एसडीएम को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर में लोगो ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए । उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को भी ग्रामीण जनों ने अपनी समस्याएं बताई । इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगो से इनका लाभ लेने की अपील की।
#umaria
#उमरिया
Umaria, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026