लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज के पास ई-रिक्शा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज के समीप ई रिक्शा पलट जाने से चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल गुरुवार की दोपहर 1:15 पर लाया गया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घायल का उपचार कर युवक की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।