प्रतापगढ़: राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर भीषण हादसे में बाइक सवार की मौत, 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल
प्रतापगढ़, जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के अ