डंडा: डंडा में शादीशुदा प्रेमी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा, ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई
Danda, Garhwa | Apr 24, 2026 डंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमी को रात में शादीशुदा प्रेमिका से उसके ससुराल में मिलने जाना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी। बाद में मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई। बताया जा रहा है कि बोकेया गांव निवासी जीतेंद्र चौधरी रात करीब 11 बजे अपनी प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।