अनूपपुर: जिला अस्पताल में महिला डॉक्टरों से अभद्रता व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
जिला अस्पताल में महिला डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से अभद्र व्यवहार करने, बिना अनुमति वीडियो बनाने तथा शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी संतोष तिवारी (46) निवासी कपिलधारा कॉलोनी, बरबसपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।