मिहींपुरवा: कतर्नियाघाट अंगुल वानिकी अकादमी के 40 प्रशिक्षुओं ने दौरा किया, वन क्षेत्र और वन्य जीव प्रबंधन को समझने का उद्देश्य रहा
ओडिशा स्थित अंगुल वानिकी प्रशिक्षण अकादमी के 2025-27 बैच के 40 आरएफओ प्रशिक्षुओं ने बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य का एक्सपोजर विजिट किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं को उत्तर भारत के विभिन्न वन क्षेत्रों, वन्यजीव अभयारण्यों और उनके फील्ड प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।