लातेहार: जिले के उपायुक्त का आदेश, एक सप्ताह में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी जांच
लातेहार : उपायुक्त संदीप कुमार ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का एक सप्ताह के अंदर निरीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवन की स्थिति, छत की मजबूती, बाथरूम की उपलब्धता एवं उपयोगिता, पेयजल, साफ-सफाई समेत सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की वस्तुस्थिति की जांच सुनिश्चित करने को कहा।