मंडला: सोमवती अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, माहिष्मती घाट और मंदिरों में महिलाओं ने किया विधि-विधान से पूजन
Mandla, Mandla | Jun 15, 2026 सोमवार को सोमवती अमावस्या का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही माहिष्मती घाट, संगम घाट, गऊ घाट सहित नर्मदा तटों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 11 बजे तक नर्मदा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने समूहों में एकत्र होकर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।