बड़हिया: बड़हिया थाना क्षेत्र के धिराडार गांव में नदी में डूबने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत
बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत के धिराडार गांव में स्नान के क्रम में नदी में डूबने से 65 बर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई.पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार अपराह्न करीब 12 बजे की है. मृतक की पहचान धीराडार गांव के रहने वाले स्वर्गीय गिरजल सिंह के पुत्र कैलाश सिंह के रूप में हुई. मृतक स्नान के क्रम में नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने से मौत हुई.