कन्नौज: सदर तहसील क्षेत्र के तहसीपुर गांव में एक घर में लगी अचानक आग, ग्रामीण ने पाया आग पर काबू, 3 लोग झुलसे
सदर तहसील क्षेत्र के तहसीपुर गांव में एक घर में शॉट शॉर्टकट से आग लगने का मामला सामने आया, आग की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू,आग से झुलसे युवक ने बताया कि उसकी 17 मई को शादी है जिसकी तैयारी घर में चल रही, उसी समय के मकान में आग लग गई,आग को बुझाने में युवक, व उसकी मां,और छोटा भाई झुलस गया, और नगदी सहित तमाम सामान जलकर राख हो गया।