कन्नौज: सौरिख में नाबालिक को भगाने के दोषी को 3 वर्ष की सजा, जानिए कोर्ट का फैसला
कन्नौज जिला न्यायालय के द्वारा पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में सजा सुनाई गई है। गुरुवार को जिला न्यायालय ने दोषी युवक को 3 वर्ष की सजा और 10 हजार के जुर्माने से दंडित किया है। 2018 में हुई घटना में शामिल धर्मेंद्र को कोर्ट ने सजा सुनाई है।