खलीलाबाद: ख़ाजो गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
धनघटा थाना क्षेत्र के खाजो गांव में शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 19 वर्षीय अरुण कुमार राजभर की मौत हो गई। वह पैदल घर जा रहे थे, तभी पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरुण परिवार के इकलौते कमाने वाले थे