शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम दादौल निवासी एक गरीब आदिवासी परिवार ने अपने 23 वर्षीय बेटे को गुजरात में बंधक बनाए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रार्थी हरगोविंद आदिवासी ने ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार छोटू तिवारी पर मानव तस्करी जैसे कृत्य करते हुए युवकों को नौकरी के