बरेली: भोजीपुरा क्षेत्र से पुलिस ने नर्स के साथ मारपीट और हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार
भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नर्स पर हुए हमले के मामले में आज बुधवार की शाम 4:30 बजे लगभग पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अजय को बदायूं जनपद के ग्राम घुर के चौराहे से गिरफ्तार किया। फिलहाल, घटना में शामिल दूसरा आरोपी मोनू पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।