बरेली: बिथरी चैनपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, कार में सवार 2 युवकों की हुई मौत
शादी का कार्ड बांटने बरेली आए दो युवकों की कार को बिथरी चैनपुर के बड़े बाईपास पर एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।