बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर बाइक सवार दो युवकों ने युवती के साथ की छेड़छाड़, बयान आया सामने
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने युवती से चलती बाइक पर छेड़छाड़ शुरू कर दी। बाइक सवारों ने उसे सुनसान इलाके में ले जाने की कोशिश की। युवती ने चलती बाइक से कूदकर दरिंदो से अपनी आबरू को बचाया। वही चलती बाइक से कूदने की वजह से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।