उदवंत नगर: एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों ने क्षेत्र में चलाया वाहन जांच अभियान, कुल ₹1 लाख 71 हजार का लगा जुर्माना
भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर भोजपुर जिला के सभी थाना पुलिस टीम के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम के द्वारा सभी वाहनों को रोक कर उनके कागजात को बारीकी से जांच की गई है और कागजात सही नहीं पाए जाने पर पुलिस टीम के द्वारा जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान वाहन स्वामियों में वाहन जांच देखकर हड़कंप मचा हुआ था।