पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में सीएम ने शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- पहले क्या स्थिति थी, शाम में कोई बाहर नहीं निकलता था
रविवार की सुबह 11 बजे पटना के गाधी मैदान में PSC से तीसरे चरण में चयनित 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर दिया गया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने 8 जिलों के करीब 10 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। वहीं, अन्य शिक्षकों को 30 जिलों में जिला मुख्यालय स्तर पर नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया।