हुज़ूर: गुनगा थाना क्षेत्र में गौमांस की सूचना पर बवाल, पुलिस ने मांस ज़ब्त किया
Huzur, Bhopal | May 29, 2026 भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में कथित रूप से गौमांस मिलने की सूचना के बाद गुरुवार रात माहौल तनावपूर्ण हो गया।एक संदिग्ध वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया।