बिलग्राम: म्योनी सरैया गांव में प्रधान प्रतिनिधि को मोटर का तार सही करते समय लगा करंट, गंभीर रूप से झुलसा
Bilgram, Hardoi | Apr 19, 2026 माधौगंज थाना क्षेत्र के म्योनी सरैया निवासी 38 वर्षीय अभिजीत प्रधान प्रतिनिधि हैं उनकी मां मुन्नी देवी प्रधान हैं भाई लखन सिंह ने बताया की सुबह अभिजीत मोटर का तार सही कर रहे थे।अचानक लाइट आ गई। इस दौरान उन्हें करंट लग गया।परिजन उनको माधौगंज सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाए।यहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है