कोलेबिरा: बरसलोया में भक्ति का सागर उमड़ा, दिव्य झांकियों और मेले ने मन मोहा
कोलेबिरा के बरसलोया में अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुरुवार सुबह 10 बजे से ही यज्ञ मंडप में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया, वहीं राधा-कृष्ण की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। मेले में भी लोगों ने जमकर आनंद लिया।