बरियारपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर मुंगेर में एएनसी जांच शिविर का आयोजन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर मुंगेर के प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने बताया कि आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।