खंडवा नगर: सांसद ने छोड़ी लग्जरी गाड़ी, ट्रेन और स्कूटी से पहुंचे घर, दिया बड़ा संदेश
देश में पेट्रोल-डीजल की कमी की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन की बचत करने और राष्ट्रहित में सहयोग देने की अपील की थी। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर से ट्रेन के जरिए खंडवा पहुंचे। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन से स्कूटी पर बैठकर अपने निज निवास पहुंचे।