जगाधरी: रादौर में कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण 2 मोटरसाइकिल सवार लड़के कार से टकराए
कार चालक यमुनानगर आ रहा था तो उसने अचानक से ब्रेक लगा दी। जिससे पीछे मोटरसाइकिल पर आ रहे लड़के उसकी कार से टकरा गए टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई और लड़के भी सड़क पर गिर गये।और उन्हें हल्की-फुल्की चोटे भी आई बाद दोनों के बीच पहले तो बहस हुई उसके बाद दोनों अपने घर की तरफ चले गए। जिस तरह से हादसा हुआ अगर पीछे से कोई वहां आता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।