जगाधरी: सरकार की वादा खिलाफी को लेकर NHM कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल में चार दिवसीय हड़ताल को किया शुरू
डॉक्टर की हड़ताल के बाद अब नर्सिंग स्टाफ भी चार दिवसीय हड़ताल पर यमुनानगर के सिविल अस्पताल में बैठ गया है।अभी डॉक्टर का मामला सुलझा भी नहीं है तो नर्सो ने भी सरकार के ऊपर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए चार दिवसीय हड़ताल को शुरू किया है।अगर आप भी सरकार नहीं मानती तो वह इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी बदल सकते हैं।