जगाधरी: सिल्वर स्ट्रीट कॉलोनी की महिला ने दहेज के लिए तंग करने मारपीट कर जान से मारने की धमकी बारे दी शिकायत चार पर मामला दर्ज
मोनिका ने जानकारी देते बताया कि उसकी शादी परिवार के द्वारा की गई थी। कुछ समय तो ससुराल वाले ठीक रहे बाद में दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा विरोध करती तो उससे मारपीट भी की जाती। अब तो ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी भी देना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दिया पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।