जगाधरी: अमेरिका भेजने के नाम पर अर्जुन माजरा की रहने वाली महिला से छछरौली निवासी ने ठगे ₹3,25,000
रेखा रानी ने बताया कि वह अमेरिका जाना चाहती थी। ऐसे में उसकी मुलाकात छछरौली के रहने वाले जोगा सिंह से हुई जिसने उसे बाहर भेजने के नाम पर ₹3,25,000 भी ले लिए और बाहर नहीं भेज रहा। अब जब पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसकी शिकायत पुलिस को दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।