धर्मपुर: धर्मपुर-बनवारकलां सड़क पर भारी भूस्खलन, JCB ऑपरेटर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, वीडियो हुआ वायरल
धर्मपुर-बनवारकलां मढी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब धर्मपुर पुल के पास सड़क की मरम्मत कर रही एक जेसीबी मशीन भारी भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। जेसीबी ऑपरेटर की सतर्कता और कार्रवाई ने न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि एक बड़ी अनहोनी को भी टाल दिया।पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से हुआ।