लातेहार: रामनवमी डीजे विवाद: बालूमाथ बंद, एफआईआर वापसी की मांग
जिले के बालूमाथ रामनवमी पर्व में डीजे बजाने को लेकर 18 लोगों पर दर्ज प्राथमिक अभियोग के विरोध में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे हिंदू महासभा के आह्वान पर बालूमाथ बंद रखा गया। बंद के दौरान बाजार आंशिक रूप से प्रभावित रहा और समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।