विराटनगर: पीएचईडी ने भामोद-कुकड़ेला में 30 अवैध जल कनेक्शन काटे
Viratnagar, Alwar | May 15, 2026
विराटनगर। भामोद व कुकड़ेला गांव में पीएचईडी ने गुरुवार को पुलिस जाब्ते के साथ अवैध जल कनेक्शनों पर बड़ी कार्रवाई की। मुख्य राइजिंग पाइपलाइन से जुड़े करीब 30 अवैध कनेक्शन हटाए गए। अधिकारियों के अनुसार अवैध कनेक्शनों से ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा था और आपूर्ति बाधित हो रही थी।