जोधपुर: झंवर थाना क्षेत्र में सुनार की दुकान में काम करने वाले कारीगर ने दुकान से सोना किया चोरी, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
जोधपुर के झंवर थाना क्षेत्र में सुनार की दुकान में काम करने वाले कारीगर पश्चिम बंगाल हुगली निवासी माफिजुल अली ने दुकान से सोना पार किया। सुनार की दुकान का मालिक मदनलाल सोनी ने कारीगर को सोना गहने बनाने के लिए दिया था लेकिन वह उसे लेकर फरार हो गया।इस संबंध में दुकान मालिक मदनलाल ने थाने में केस दर्ज करवाया है पुलिस कारीगर के संबंध में जानकारी जुटा रही है।