जोधपुर: मजदूरी के बहाने महिलाओं को ले जाकर जेवरात लूटे,राजीव गांधी नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
जोधपुर में एक व्यक्ति ने मजदूरी पर ले जाने का झांसा देकर दो महिलाओं को बीच रास्ते में मारपीट कर जेवराज छीनकर भाग गया। राजीव गांधी नगर थाने में मोहननाथ ने केस दर्ज करवा कर बताया कि सुबह के समय व्यक्ति बाइक लेकर आया और मजदूरी दिलाने का कहकर उसकी पत्नी और एक अन्य महिला को बाइक पर बैठा कर ले गया।गंगाना रोड पर अपने अन्य साथियों को बुला कर वारदात को अंजाम दिया।