पानीपत: नाबालिग लड़की का अपहरण, पिता बोले- बाज़ार में सामान लेने गई थी, किसी ने डरा धमका कर बेटी को छिपाया
पानीपत शहर के शिव नगर क्षेत्र से एक 15 वर्षीय लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बेटी के अपहरण की बात कहते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर थाना सेक्टर-29 में केस दर्ज किया है। फिलहाल लड़की का कोई सुराग नहीं लगा है।