करौं: करौं प्रखंड कार्यालय के पेट्रोल पंप पर कांग्रेस का महंगाई विरोधी हस्ताक्षर अभियान
Karon, Deoghar | May 26, 2026 करौं प्रखंड कार्यालय स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस प्रखंड इकाई ने मंगलवार शाम छह बजे महंगाई के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2013 या 2006 की महंगाई से तुलना करें तो भाजपा शासन में महंगाई कहीं अधिक है। कांग्रेस के राज में पेट्रोल के दाम कम थे और मोदी सरकार में बढ़ गए हैं