गुना नगर: कलेक्टर ने जन्मदिन पर आनंद धाम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, व्यवस्थाएं देखीं और समस्याएं सुनीं
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 3 मई दोपहर को अपने जन्मदिन पर केंट आनंद धाम वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल वितरण कर आशीर्वाद लिया। वृद्ध आश्रम का निरीक्षण कर सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय दिया। वृद्ध जनों से मुलाकात कर समस्याओं आवश्यकताओं को समझा, एक बुजुर्ग महिला को तत्काल कान की मशीन दी। अन्य समस्याओं को तत्काल प्रबंधन को समाधान करने आदेश दिए।