होशंगाबाद नगर: पीपल चौक के रेस्टोरेंट में जितेंद्र मीणा ने 3 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया
रविवार दोपहर करीब 1 बजे नर्मदापुरम के माखननगर निवासी फरियादी जितेंद्र मीना ने आर्यन रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता कर माखननगर पुलिस द्वारा कार्रवाई सही तरह से कार्रवाई नहीं करने की बात कही है,उन्होंने वार्ता के दौरान बताया कि नवंबर 2025 को वह अपने गांव जा रहे थे, तभी ग्राम के तीन लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में उनके दोनों हाथ और दोनों पैर चोट आई।