लोहरदगा: शंख नदी तट पर श्री एकांतेश्वर शिवमहादेव मंदिर में 19 जनवरी को अखंड महा कीर्तन व भंडारा
जिले के पतराटोली क्षेत्र में शंख नदी के पावन तट पर स्थित श्री एकांतेश्वर शिव महादेव मंदिर एक बार फिर भक्ति, आस्था और धार्मिक उल्लास का केंद्र बनने जा रहा है। आगामी 19 जनवरी 2026 को मंदिर परिसर में श्रद्धा और परंपरा से जुड़ा भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा,इस संबंध में श्री एकांतेश्वर शिव महादेव समिति की अध्यक्ष देवंती देवी ने शनिवार शाम 5 बजे जानकारी दी।