लोहरदगा: ब्राह्मणडीहा में दर्दनाक सड़क हादसे में अमर की मौत, बीमारों के लिए दवा लेने निकला था
मृतक की पहचान चरिमा पतरा टोली गांव निवासी गांद्रू लोहार के 19 वर्षीय पुत्र अमर लोहरा के रूप में हुई है। शनिवार शाम करीब 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि इस परिवार में बीते एक वर्ष के भीतर पहले ही दो मौतें हो चुकी हैं, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में था। इस हादसे ने पूरे परिवार को अंदर तक तोड़ दिया है।