लोहरदगा: पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का लोहरदगा में जनजीवन सामान्य
आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर शनिवार को लोहरदगा जिले में कहीं नजर नहीं आया। शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे तक लोहरदगा शहर सहित पूरे जिले में जनजीवन पूरी तरह सामान्य बना रहा। शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक रही, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे तथा आम लोगों की दिनचर्या पर बंद का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य।