लोहरदगा: गम्हरिया गांव: गाय के हमले से बुजुर्ग महिला गंभीर, बहू की हिम्मत बनी सास की आखिरी उम्मीद
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल महिला को सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए शनिवार शाम करीब 4 बजे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज रिम्स में जारी है।