रामपुर: DIOS कार्यालय पर UP माध्यमिक शिक्षक संघ ने 31 सूत्रीय मांगों को लेकर CM के नाम ज्ञापन सौंपा, किया धरना प्रदर्शन
Rampur, Rampur | Aug 20, 2025 बुधवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने रामपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपनी 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन DIOS को सौंपा। धरने का मुख्य उद्देश्य पुरानी पेंशन योजना की बहाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धाराओं को फिर से लागू करना था।