रामपुर: पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक ने पेंशनर्स के साथ बैठक का आयोजन किया
Rampur, Rampur | Aug 20, 2025 बुधवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस पेंशनर्स के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक का उद्देश्य पेंशनर्स की समस्याओं और सुझावों को सुनना था। अधिकारियों ने उनकी शिकायतों का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों को तुरंत निर्देश दिए।