रामपुर: सिविल क्षेत्र में रामपुर पार्क की 160 करोड़ रुपए की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया, डीएम जोगिन्दर सिंह ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Aug 20, 2025 सिविल लाइन क्षेत्र में रामपुर पार्क की 160 करोड रुपए की जमीन से अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया है। यह कार्रवाई बुधवार की सुबह से शुरू हुई है, जो अभी चल रही है। बुधवार की दोपहर 1:00 जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि फर्जी एंट्री करके लोगों ने जमीन के बेनामें करवाए जांच में जब खुलासा हुआ तब कार्रवाई की है। आगे और उनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी प्रशासन कर रहा है।