खंडवा नगर: युवती बोली-बीच में छोड़ा, क्या जैक लगी है, सिटी मजिस्ट्रेट बोले-जैक नहीं लगी, लौटते वक्त देखेंगे
लालचौकी से खानशाहवली क्षेत्र तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जिला प्रशासन और निगम ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी की। करीब 800 मीटर क्षेत्र में निगम अमले ने 2 घंटे में 15 अतिक्रमण हटाने का दावा किया। कई स्थानों पर कार्रवाई किए बिना ही अमला आगे बढ़ गया। जिससे अफसरों द्वारा की जा रही कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए।