चांपा: चांपा के जगदल्ला में एक व्यक्ति ने घर में लगाई फांसी, कारण अज्ञात, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के जगदल्ला के एक घर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. खुदकुशी का कारण अज्ञात है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि जगदल्ला के घर में शमेलाल सोनवानी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची।