मल्हारगढ़: पिपलियामंडी टेकरी बालाजी मंदिर के सामने कार डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड में घुसी, कोई जनहानि नहीं
पिपलियामंडी में टेकरी बालाजी मंदिर के सामने रात करीब 1 बजे एक कार हाइवे की डिवाइडर रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस मार्ग में जा घुसी, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार में सवार लोग मंदसौर के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं,पुलिस ने 1 अक्टूबर रात करीब 10 बजे जानकारी दी