कुमारखंड: कुमारखंड सीएचसी में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की जांच, पीरामल संस्था की राज्य स्तरीय टीम ने लिया जायजा
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के विभिन्न पंचायत में संचालित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वरुण कुमार की देखरेख में किया जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे जांच टीम का जायजा पीरामल संस्था के राज्य स्तरीय टीम के टेक्निकल हेड डॉ. इंद्र नाथ बनर्जी द्वारा कार्यक्रम की गुणवत्ता एवं कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया।