खड़गपुर: सिंहपुर सामुदायिक भवन में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
हवेली खड़गपुर नगर के सिंहपुर सामुदायिक भवन में शोमवार 1 बजे को भाजपा नगर मंडल ने पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने की। शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया।