सतना जिला अस्पताल में 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा । आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । रविवार की दोपहर 3 बजे कलेक्टर एसडीएम सीएमएचओ जिला अस्पताल पहुंचे और कैंप का निरीक्षण किया । कलेक्टर ने जिला अस्पताल के अधिकारियों को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए है ।